फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   DM inspected EVM warehouse, nomination room, strong room

Mau News: डीएम ने ईवीएम वेयरहाउस, नामांकन कक्ष, स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

Fri, 08 Mar 2024 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
DM inspected EVM warehouse, nomination room, strong room
मऊ। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन के तहत ईवीएम वेयरहाउस, नामांकन कक्ष, स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। ईवीएम वेयर हाउस के निरीक्षण के दौरान उन्होंने ईवीएम प्रभारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी को सीसी कैमरों की लगातार सक्रियता मॉनिटरिंग की व्यवस्था करने को कहा।
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने आयोग की तरफ से जारी दिशा निर्देशों के अनुकूल ही ईवीएम, वीवी पैट की सुरक्षा व्यवस्था करने का निर्देश दिया। नामांकन के लिए निर्धारित कक्ष का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने प्रत्याशियों के आगमन और वाह्य निकासी के बारे में जानकारी लेते हुए निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विधानसभाओं के लिए निर्धारित पार्टी रवानगी स्थल, वाहन पार्किंग की भी जानकारी ली। नवीन सब्जी मंडी स्थित स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल का भी निरीक्षण जिलाधिकारी ने किया। इस दौरान उन्होंने अपर जिलाधिकारी को पूर्व में ही वाहनों के पार्किंग स्थलों का चयन करने सहित सभी तैयारी पूर्ण कर लेने को कहा। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक इलामारन, अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह, सीओ सिटी सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed