फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   DM inspected air condition mushroom producing unit

Mau News: डीएम ने एयर कंडीशन मशरूम उत्पादक यूनिट का किया निरीक्षण

Sun, 02 Apr 2023 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
DM inspected air condition mushroom producing unit
मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बहरीपुर गांव में संचालित एयर कंडीशन मशरूम उत्पादक यूनिट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मशरूम उत्पादक यूनिट के संचालक कुशाग्र विक्रम सिंह से मशरूम उत्पादन से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारियों को साझा किया। उप कृषि निदेशक एसपी श्रीवास्तव ने बताया कि इस एयर कंडीशन मशरूम उत्पादक इकाई के दो चैंबरों से एक चक्र में तीन हजार बैग के माध्यम से एक लगभग छह हजार किलोग्राम मशरूम का उत्पादन हो सकता है। एक चक्र पूरे होने में कुल 40 दिन लगते हैं, इस प्रकार पूरे एक साल में 9 चक्रों में मशरूम उत्पादन का कार्य किया जा सकता है, जिससे लगभग 54 हजार किलोग्राम मशरूम का उत्पादन हो सकता है। दो चैंबर वाले एयर कंडीशन मशरूम उत्पादक यूनिट की स्थापना की प्रारंभिक लागत लगभग 20 लाख रुपये होती है। जिलाधिकारी ने उपनिदेशक कृषि को जनपद के किसानों को अच्छी आमदनी के मद्देनजर मशरूम उत्पादन के लिए प्रेरित करने को कहा, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके। साथ ही रोजगार को भी बढ़ावा मिल सके। उन्होंने उपनिदेशक कृषि को इस संबंध में विकास खंड स्तर पर किसानों के साथ बैठक कर उन्हें मशरूम उत्पादन के लिए प्रेरित करने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि अधिक मशरूम उत्पादन से जनपद इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बनेगा और भविष्य में यहां से निर्यात की संभावना भी बनेगी। साथ ही मशरूम उत्पादन से जुड़े किसानों की आय में भी वृद्धि होगी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय, जिला उद्यान अधिकारी संदीप गुप्ता एवं संबंधित मशरूम उत्पादक यूनिट के संचालक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed