{"_id":"f1941b45832cc2623b1fdf442531dc86","slug":"dm-hard-on-officers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेबर बजट खर्च नहीं करने पर गिरी गाज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेबर बजट खर्च नहीं करने पर गिरी गाज
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Sun, 04 Jan 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास कार्यों की समीक्षा बैठक विकास भवन के सभाकक्ष में हुई। जिलाधिकारी ने मनरेगा के तहत लेबर बजट न खर्च होने के कारण घोसी, रतनपुरा, परदहां, और फतहपुर मंडाव के खंड विकास अधिकारी को प्रतिकूल टिप्पणी देने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी चंद्रकांत पांडेय ने मनरेगा के तहत गांवों में लेबर बजट खर्च न होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने खंड विकास अधिकारी घोसी रामदुलार, खंड विकास अधिकारी रतनपुरा, खंड विकास अधिकारी रतनपुरा, खंड विकास अधिकारी परदहां, खंड विकास अधिकारी मनोज वर्मा को प्रतिकूल टिप्पणी देने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने चारो खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक सप्ताह गांवों की प्रगति की समीक्षा करें। सबसे कम धन खर्च करने वाली ग्राम सभाओं तथा सचिवों को नोटिस जारी करें।
विज्ञापन
जिलाधिकारी द्वारा इंदिरा आवास के 2012-13 एवं लोहिया आवासों के धन अवमुक्त करने तथा पिछले वर्ष के अधूरे आवासों को पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
नेडा अधिकारी को सख्त निर्देश दिया कि लोहिया आवासों को सोलर लाइट का अधूरा कार्य एक सप्ताह में पूर्ण कर लिया जाए।
जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देश दिया कि सभी 12 हजार शौचालयों के लिए शेष पैसा संबंधित के खाते में चला जाना चाहिए। मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना समाजवादी पेंशन की प्रतिदिन फीडिंग की स्थिति से अवगत कराएं।
जबतक कार्य पूर्ण नहीं हो जाता तब तक पूरे स्टाफ का वेतन रुका रहेगा। डीएम ने 50 लाख से ऊपर के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रगति लाने का निर्देश दिया।