फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   DLSA Secretary and ASP inspected the observation house

डीएलएसए सचिव और एएसपी ने संप्रेक्षण गृह का किया निरीक्षण

Tue, 24 Aug 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
DLSA Secretary and ASP inspected the observation house
मऊ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान व जिला जज शंकरलाल के निर्देशन में जिलाविधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुवर मित्रेश सिंह कुशवाहा, एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने मंगलवार को राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर,जिला कारागार, वन स्टाफ सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में संप्रेक्षण गृह में 110 किशोर मिले, इसमें बैरक नंबर एक में 39, बैरक नं दो में 39, बैरक नं-3 में 13, आइसोलेशन कक्ष सं-1 में 08, आइसोलेशन कक्ष सं-दो में सात, बैरक नं 4 में चार रह रहे है। आकस्मिक निरीक्षण के समय कोविड-19 से बचाव के लिए किशोरों को मास्क, सैनिटाइजर उपलब्ध कराने तथा किशोरों को बार बार साबुन से हाथ धोने के बारे में बताया गया। प्रभारी अधीक्षक ने बताया कि सभी किशोरों का वैक्सीनेशन हो गया है।
विज्ञापन

जिला कारागार का संयुक्त आकस्मिक निरीक्षण अपराह्न किया । जेल मे नागेश सिंह जेलर/प्रभारी अधीक्षक, अवनीश सिंह उप जेलर, अमर कुमार सिंह उप जेलर, ओम प्रकाश रावत हेड जेल वार्डर, प्रदीप कुमार पटेल जेल वार्डर, अनिल जायसवाल चिकित्साधिकारी, तथा एमएम खान, फार्मासिस्ट उपस्थित मिले। निरीक्षण मे महिला बैरक में 34 महिला मिली, जिसमें तीन सजायाफ्ता है। इसमें 5 छोटे छोटे बच्चे थे, जिसमें तीन लड़के एवं दो लड़किया है। महिला कैदियों ने बताया कि बच्चों को दूध एवं फल समय से मिलता हैं।
विज्ञापन

प्रभारी जेल अधीक्षक से कहा कि महिला बंदियों को खाली समय में मोती का माला बनाने एवं खाना बनाने के लिए प्रेरित करें। महिला बंदियों ने न्यूज पेपर व मैगजीन की मांग की, जिसे उपलब्ध कराने का निर्देश प्रभारी जेल अधीक्षक को निर्देश दिया। जेल के अंदर साफ सफाई पर्याप्त पाया गया। कोई शिकायत नहीं मिली।महिला चिकित्सालय में स्थित वन स्टाफ सेंटर का अपरान्ह बाद निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय अंजली राय केस वर्कर तथा दो महिला होमगार्ड मन्ना यादव एवं सरिता यादव उपस्थित मिली। सेंटर मैनेजर सन्ध्या सिंह के जिला प्रोवेशन कार्यालय गई थी। अंजली राय केस वर्कर को निर्देश दिया कि कोई महिला पीड़िता की समस्या आती है, उन्हें तत्काल सहायता प्रदान करे। समस्या आने पर उच्चाधिकारीगण को अवगत कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed