फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Diwali: 65,000 passengers arrived by train in two days

Mau News: दिवाली रू दो दिन में ट्रेन से पहुंचे 65 हजार यात्री

Sun, 19 Oct 2025 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Diwali: 65,000 passengers arrived by train in two days
मऊ जंक्शन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।संवाद - फोटो : chineni news
मऊ। परिवार के साथ दिवाली मनाने दो दिन में ट्रेन से 65 हजार यात्री मऊ जंक्शन पहुंचे। ये संख्या सामान्य दिनों से पांच गुना अधिक थी। उधर रोडवेज बसों में धनतेरस से छोटी दिवाली तक यानी रविवार तक सामान्य दिनों से दो गुना (12000) लोगों ने सफर किया। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ट्रेनों में भीड़ अधिक है। इसका एक कारण रेलवे का सस्ता किराया है।
विज्ञापन

रोडवेज बस से लखनऊ से मऊ तक का एक व्यक्ति का किराया लगभग 450 रुपये है और ट्रेन की सामान्य डब्बे में सफर करने के लिए एक व्यक्ति को उतनी ही दूरी के लिए केवल 120 से 150 रुपये खर्च करना पड़ते हैं। उधर, मुंबई, दिल्ली और गुजरात से आने वाली ट्रेनों में अगले 10 दिन तक वेटिंग टिकट भी नहीं मिल रही है। अधिकांश ट्रेनों में बुकिंग एक सप्ताह पहले ही बंद हो गई थी। स्पेशल ट्रेनों में भी वेटिंग 100 के पार पहुंच गया है। हालांकि स्पेशल ट्रेनों के निर्धारित समय से चार से पांच घंटा लेट चलने के कारण यात्री उसमें सफर करना पसंद नहीं करते हैं। मुंबई से चलने वाली आजमगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20103) रविवार को 1:48 घंटे और गोरखपुर स्पेशल (01027) रविवार की रात 11:45 बजे की बजाय तीन घंटे लेट मऊ जंक्शन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed