फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   District supply officer met Prdhaan

जिला पूर्ति अधिकारी से मिले ग्राम प्रध्ाान

Thu, 25 Feb 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Thu, 25 Feb 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
District supply officer met Prdhaan
राशन कार्ड सहित विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के तत्वावधान में प्रधानों का एक प्रतिनिधिमंडल कलेक्ट्रेट में जिला पूर्ति अधिकारी से मिला। इस दौरान उन्होंने अपनी मांगों को लेकर उन्हें ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन



 जिसके बाद उन्होंने मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपने के राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष विवेकानंद यादव ने जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह से कहा कि जिस प्रकार से राशन कार्ड में फीडिंग का काम जारी है।
विज्ञापन



उसकी स्थिति कहीं से भी स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधानों द्वारा दी जा रही सूची को भी सही तरीके से अपलोड नही किया जा रहा है। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी से मांग की कि जिले के सभी ब्लाकों पर ऐसी व्यवस्था की जाए जिससे ग्राम प्रधान ब्लाक पर ही जाकर सूची दें और वो अपलोड हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि पात्रों का नाम फीड न होकर अपात्रों का नाम फीड हो रहा है। ऐसे में इसकी भी जांच विभाग द्वारा कराई जाए। जिससे पात्र वंचित न हो सके। सरकार द्वारा चलाई जा रहे राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधीनियम के तहत सभी को राशन दिया जाना है। उनकी मांगों के बाद जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह ने सभी सप्लाई इंस्पेक्टर को एक लेटर जारी किया। जिसमें ब्लाकों में एक कमरा मिलने की दशा में वे अपना सारा सिस्टम वहां लगाए। जिससे सहूलियत हो सके। मुख्य रुप से रामभवन, अरविंद सिंह, गोपाल सिंह, विजय, नागेन्द्र राय, श्याम अवतार राही,हरिकेश यादव आदि ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed