फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   District Panchayat President's seat reserved for women

जिला पंचायत अध्यक्ष पर स्त्री के लिए आरक्षित

Fri, 12 Feb 2021 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat President's seat reserved for women
मऊ। जिला पंचायत अध्यक्ष पद की सीट महिला के लिए आरक्षित हुई है। इससे इस पद पर दावेदारी करने का मन बनाने वाले पुरुषों को झटका लगा है। हालांकि इनमें से कुछ दावेदार अपने परिवार की महिला को जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ा सकते हैं। इसकी रणनीति भी बनाई जाने लगी हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सबसे पहले 1995 में प्रदेश सरकार ने खैरुल बशर को मनोनीत किया था। बाद में यह पद पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित हो गया। सपा शासन काल में इस पद के लिए हुए चुनाव में गायत्री यादव निर्वाचित हुई थीं। बाद में साल 2000 में यह पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो गया। उस समय राम भवन जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए थे। जनवरी 2006 में यह पद पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित हुआ तो अंशा यादव जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुईं। साल 2010 में जिला पंचायत अध्यक्ष अनारक्षित रहा तो सुनील सिंह चौहान निर्चाचित हुए। साल 2015 में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किया गया तो अंशा यादव दूसरी बार निर्वाचित हुईं। हालांकि बाद में अविश्वास प्रस्ताव के माध्यम से उर्मिला जायसवाल इस पद पर पदारुढ़ हो गईं। हालांकि जिला पंचायत का कार्यकाल 18 अप्रैल तक है लेकिन चुनाव ग्राम पंचायतों के साथ ही होना है। इस पद पर काबिज होने के लिए हालांकि 1995 के बाद से ही उठापठक का दौर चलता रहा है। गायत्री यादव के कार्यकाल के दौरान उनके वित्तीय और प्रशासनिक अधिकारों पर रोक के बाद त्रिस्तरीय समिति का गठन किया गया था। साल 2010 में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में काफी विवाद की स्थिति पैदा हुई थी। चुनाव के ऐन एक दिन पहले कई जिला पंचायत सदस्यों के दृष्टिबाधित होने का प्रमाण पत्र बनवा दिया गया था। इसे लेकर जनवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था। इसी गहमागहमी के दौरान अंतत: सुनील सिंह चौहान विजेता घोषित किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed