{"_id":"6808c51b1d5230d086075992","slug":"district-panchayat-member-banished-from-the-district-for-four-months-police-left-him-at-the-border-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: जिला पंचायत सदस्य चार माह के लिए जिलाबदर, पुलिस ने सीमा पर छोड़ा, डीएम ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: जिला पंचायत सदस्य चार माह के लिए जिलाबदर, पुलिस ने सीमा पर छोड़ा, डीएम ने की कार्रवाई
Wed, 23 Apr 2025 04:17 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 23 Apr 2025 04:17 PM IST
सार
जिलाधिकारी ने जिला पंचायत सदस्य के आपराधिक इतिहास को देखते हुए चार माह के लिए जिलाबदर करने का निर्देश दिया। जिसके बाद पुलिस ने जिले की सीमा पर जाकर उन्हें छोड़ा और चार माह तक जिले में नहीं दिखने की हिदायत दी।
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य को सीमा पर ले जाती पुलिस
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के खुरहट सीट से बसपा जिला पंचायत सदस्य को डीएम ने चार माह के लिए जिलाबदर किया है। आदेश व कार्रवाई के पालन में मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस ने बुधवार को मुनादी कराते हुए गाजे बाजे के साथ जिले की सीमा से बाहर पहुंचाया।
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रविंद्र नाथ राय ने बताया कि सुल्तानपुर कोलौरा निवासी संतोष राजभर के खिलाफ कोतवाली में चार मुकदमे दर्ज हैं। पहला मुकदमा वर्ष 2021 में मारपीट और जान से मारने की धमकी का दर्ज है। दूसरा वर्ष 2022 में अपराध संख्या 311 पर मारपीट और जान से मारने की धमकी का मुकदमा हुआ।
विज्ञापन
वर्ष 2024 में अपराध संख्या 90 पर मारपीट और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज हुआ था। आपराधिक इतिहास को देखते हुए 2025 में अपराध संख्या 86 पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 86/2025 पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की थी। इसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने संतोष राजभर को चार माह के लिए जिलाबदर किया है। गाजे बाजे के साथ पुलिस मऊ-आजमगढ़ के बॉर्डर पर उम्मनपुर के पास छोड़ दिया।
विज्ञापन