फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   District Bar officials elected

डिस्ट्रिक्ट बार का चुनाव

Sat, 19 Sep 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sat, 19 Sep 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
District Bar officials elected
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के लिए शनिवार को अधिवक्ताओं ने मतदान किया। अध्यक्ष पद पर बीवी सिंह निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मंत्री के लिए हुए मतदान में 217 अधिवक्ताओं में 213 ने अपने-अपने मत का प्रयोग किया। अतुल राय को मंत्री तथा पंचानंद वर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। मतदान के बाद विजयी प्रत्याशियों को उनके समर्थकों ने फूल मालाओं से लाद दिया।
विज्ञापन



चुनाव अधिकारी देवेश कुमार राय ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए बीवी सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए पंचानंद वर्मा  167 मत पाकर विजयी हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी शकील अहमद अंसारी को 37 मत प्राप्त हुआ।
विज्ञापन



 मंत्री पद के लिए अतुल राय को 105 मत प्राप्त हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रईश अहमद को 53 मत मिले, बाबूलाल प्रजापति को आठ मत, नमेंद्र कुमार श्रीवास्तव को छह मत और संजय तिवारी को 38 मत प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



 अन्य पदों पर भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इसमें कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए दुर्गविजय राम व लक्ष्मणजी गुप्ता, साधारण उपाध्यक्ष के लिए चंद्रशेखर, कोषाध्यक्ष के लिए संतोष कुमार सिंह, आडिटर के लिए विनोद कुमार सिंह, सहमंत्री प्रशासन के लिए पंकज राय तथा


सहमंत्री पुस्तकालय के लिए राकेश कुमार यादव को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। इसी प्रकार सदस्य वरिष्ठ कार्यकारिणी के लिए जावेद अहमद, रितेश कुमार श्रीवास्तव, मनेेज कुमार सिंह, रमेशंचद सिंह, प्रमोद कुमार पालीवाल तथा प्रेमचंद और कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के लिए प्रभाकर राय, ओमप्रकाश पांडेय, रीना सिंह, अतुल कुमार गुप्ता, चंद्रभूषण भारद्वाज व अतुल प्रताप यादव को भी निर्विरोध निर्वाचित किया गया।



चुनाव अधिकारी ने बताया कि चुनाव परिणाम की अधिकृत घोषणा आम सभा की बैठक में एलडर कमेटी द्वारा की जाएगी। इस दौरान सुरेंद्र राय, अजय कुमार सिंह, कमरेंद्र प्रताप सिंह आदि ने सहयोग किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed