फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   District Agriculture Officer raided the establishments of wholesale and retailers of urea

जिला कृषि अधिकारी ने यूरिया के थोक और फुटकर विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर मारा छापा

Wed, 04 Aug 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
District Agriculture Officer raided the establishments of wholesale and retailers of urea
मऊ। धान की रोपाई के बाद धान की फसल में टॉप ड्रेसिंग के लिए यूरिया की डिमांड बढ़ गई है। इसके मद्देनजर जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने जिले के विभिन्न विकास खंडों में यूरिया के थोक एवं फुटकर विक्रेताओं के छापा मारा। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने विकासखंड रतनपुरा, मुहम्मदाबादगोहना, रानीपुर, रतनपुुरा, विकास खंडों में विभिन्न उर्वरक विक्रय केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

विक्रेताओं को हिदायत दी कि यदि किसी भी विक्रेता द्वारा बिना आधार के उर्वरकों की बिक्री की जाती है तो संबंधित उर्वरक विक्रेता के विरुद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश के तहत कार्रवाई की जाएगी। कहा कि जिले में यूरिया उर्वरक की कोई कमी नहीं है। पांच अगस्त को जनपद में जनपद में यूरिया की एक रैक प्राप्त हो रही है जिसको जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में उर्वरक विक्रेताओं द्वारा विक्रय किया जाएगा। किसान अनावश्यक रूप से यूरिया उर्वरक का भंडारण न करें। जनपद में समय-समय पर यूरिया उर्वरक की रैक प्राप्त हो रही है। पांच अगस्त को जनपद में यूरिया की लगभग 30,000 बोरी प्राप्त हो रही है और अगस्त के प्रथम सप्ताह में इफ्को यूरिया की भी एक रैक यानी लगभग 50,000 बोरी प्राप्त होगी।यदि किसी भी उर्वरक विक्रेता के गोदाम के स्टॉक और पीओएस मशीन के स्टॉक में अंतर पाया जाता है तो संबंधित उर्वरक विक्रेता के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed