फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dispute over, eight couples ready to live together

Mau News: विवाद खत्म, आठ जोड़े साथ रहने को तैयार

Sun, 22 Jan 2023 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Dispute over, eight couples ready to live together
पुलिस लाइन में महिला एच्छिक ब्यूरो में आए मामले की सुनवाई करते सदस्य।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। आपसी मतभेद भुला कर आठ दंपती फिर से घर-गृहस्थी के लिए एक हो गए। रविवार को परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यों ने उनकी बातें सुनकर उन्हें समझाया। बैठक में 36 मामलों में से 16 का निपटारा किया गया। बैठक में आठ दंपती ने साथ जीवन बिताने का निर्णय लिया। जबकि एक मामले में कोई समझौता न होने पर सदस्यों ने इसमें एफआईआर दर्ज कराने का निर्णय लिया। एक मामला आया जिसमें पीड़िता ने बताया कि उसके ससुराल पक्ष के लोग दहेज में कार की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे है। हालांकि ससुराल पक्ष से मौजूद विवाहिता की सास ने दहेज मांगने की बात स्वीकार भी की। बैठक में 36 मामले में आए, इसमें 16 मामलों का निपटारा कर दिया गया। सात फाइलें दोनों पक्षकारों की उदासीनता के चलते बंद कर दी गई। बैठक में सर्वेश दूबे, अर्चना उपाध्याय, मौलवी अरशद, आत्मा सिंह, प्रीति दूबे, पुष्पा गुप्ता और सोनी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed