फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Disposal of complaints will soon

चौपाल में आई शिकायतों का होगा जल्द निस्तारण

Tue, 29 Mar 2016 11:14 PM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
BEARU, AMAR UJALA, MAU Updated Tue, 29 Mar 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Disposal of complaints will soon
चाौपाल
स्थानीय तहसील सभागार में सोमवार को अमर उजाला की तरफ से आयोजित चैपाल कार्यक्रम में आए ग्रामीणों ने शिकायतों की झड़ी लगा दी। एसडीएम एसडी सिंह ने अमर उजाजा चौपाल कार्यक्रम में आई शिकायतों को तहसील दिवस की शिकायत के रूप में लेकर समयबद्ध तरीके से समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि की गई कार्रवाई से अवगत भ ी कराया जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष तथा अधिशासी अधिकारी के अलावा बिजली तथा अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे। 
विज्ञापन

 


चौपाल में 32 लोगों ने विभिन्न समस्याओं से संबंधित प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की। उपजिलाधिकारी एसडी सिंह व तहसीलदार अनिल कुमार यादव ने समस्याओं को 15 दिनों में निस्तारित करने का निर्देश दिया। खलिसा के ग्राम प्रधान सुनील राय ने गांव के पोखरे व सरकारी जमीन अवैध कब्जा और लाभार्थियों को राशन न देने की शिकायत किया। दरौरा के ग्राम प्रधान प्रकाश पासी ने गांव में पेयजल की समस्या पडे़ हैंडपंपों को दुरुस्त कराने, विद्युतीकरण और प्राथमिक विद्यालय का निर्माण पूरा कराने की मांग की।

विज्ञापन

 


नाजोपट्टी वार्ड के निवासियों ने पेयजल की किल्लत की शिकायत की। इस पर नगर पंचायत अध्यक्ष जरीना खातून व अधिशासी अधिकारी बीना सिंह ने नगर फंड से हैंडपंप लगाने का आश्वासन दिया। कमथरी नूरपुर के प्रधान बिरजू यादव ने खाद्यान्न की कालाबाजारी का आरोप लगाया। हम्मदाबाद गोहना ब्लाक के चकबर बोझी गांव के प्रधान आशीष कुमार सिंह सोनू ने भी कोटेदार पर मनमानी व कालाबाजारी की शिकायत की।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

 

कहा कि कई बार शिकायत के बाद भी आपूर्ति विभाग के लोग कोई जांच नहीं की। रानीपुर ब्लाक के अब्बोपुर गांव में दो साल से खराब पडे़ हैंडपंप को ठीक कराने की शिकायत चंद्रभान चैहान ने की। चेरूइडीह की विद्या देवी ने ब्लाक अधिकारियों पर पात्रों होने के बाद भी लोहिया आवास मंजूर नहीं करने की बात कही। चालिसंवा गांव के मनोज चैहान ने गांव के ही कुछ दबंगो पर चकमार्ग पर कब्जा करने बात कही। तहसीलदार ने लेखपाल व कानूनगों को फौरन पैमाइश कराकर कब्जा हटाने का निर्देश दिया। वलीदपुर गांव निवासी शकीला ने गांव की पोखरी पर कब्जा करने का आरोप लगाया और पोखरी पर दर्ज भूमिधरी को खारिज करने की मांग की।

 


 अधिकारियों ने चैपाल में आयी सभी शिकायतों की अलग से फाइल बनाकर प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने  का का भरोसा दिलाया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरेंद्र तिवारी, सपा नेता शिवबचन यादव, विधान सभा अध्यक्ष रामशब्द यादव, महेंन्द्र राय एडवोकेट, विपिन बरनवाल, अभिमन्यु दूबे, पतिराज राम आदि ने विचार प्रकट किए। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed