{"_id":"5f6f72e88ebc3e9bfd3f791b","slug":"disposal-of-13-out-of-34-problems-mau-news-vns549529447","type":"story","status":"publish","title_hn":"34 समस्याओं में से 13 का हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
34 समस्याओं में से 13 का हुआ निस्तारण
विज्ञापन
मऊ। माह के चौथे शनिवार को जिले के विभिन्न थानों पर आयोजित किए गए समाधान दिवस पर कुल 34 मामले पेश किए गए। इसमें से 18 का निस्तारण किया गया। इस दौरान एसपी सुशील घुले मधुबन थाने पर पहुंचकर जनसुनवाई किए। साथ ही रामपुर थाने का निरीक्षण किया।
जनसुनवाई के दौरान चिरैयाकोट थाने पर 02 मामले आए सुनवाई के बाद एक भी निस्तारण नहीं किया जा सका। इसीक्रम में दक्षिणटोला थाने में 04 मामले आए सभी का मौके पर निस्तारण किया गया। दोहरीघाट में 04 में से तीन निस्तारित किए गए। घोसी में आए पांच मामलों में से 03 निस्तारित, हलधरपुर पर आए 02 मामलों में से एक निस्तारित किए गए। कोपागंज थाने में पड़े दो मामलों में से एक का भी निस्तारण नहीं हो सका।
कोतवाली में पेश किए गए 02 मामलों में से एक का, मधुबन में 09 में से एक का भी निस्तारण नहीं किया जा सका। इसीक्रम में मुहम्मदाबाद गोहना थाने में कोई मामला पेश ही नहीं हुआ। रानीपुर में आए 02 मामलों में से एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। इसीक्रम में सरायलखंसी थाने में पड़े 03 में से एक का निस्तारण किया गया। समाधान दिवस में सुनवाई के दौरान कोविड 19 से बचने के लिए बनाए गए नियमों का विशेष ध्यान दिया गया।