फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dinesh became the district president of Baranwal Vaishya Sabha, Vipin became the general secretary

Mau News: दिनेश बने बरनवाल वैश्य सभा के जिलाध्यक्ष, विपिन महामंत्री

Sun, 29 Jun 2025 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Dinesh became the district president of Baranwal Vaishya Sabha, Vipin became the general secretary
पहसा में रविवार को जनपदीय बरनवाल वैश्य सभा, मऊ की आम सभा की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी आठ स्थानीय समितियों महाहर क्षेत्र, बहादुरगंज, घोसी, मधुबन, मोहम्मदाबाद गोहाना, मऊ, नदवासराय के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

बैठक में सर्वप्रथम सभा के संस्थापक अध्यक्ष गोपाल कृष्ण बरनवाल जी को याद किया गया। बैठक में आम सहमति से नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया । इसमें दिनेश बरनवाल को जिलाध्यक्ष, विपिन बरनवाल को जिला महामंत्री, विवेकानंद को जिला कोषाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद , संचालन बरनवाल युवा मंच के अध्यक्ष रवि प्रकाश बरनवाल, मऊ ने किया। बैठक में समाज से जुड़े अनेक विषयों पर चर्चा परिचर्चा की गई। समाज में आर्थिक रूप से अक्षम छात्रों की पढ़ाई, विवाह योग्य बच्चों के विवाह में देरी, वैवाहिक समस्याओं, पारिवारिक विघटन इत्यादि पर ध्यान लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्षिक शोभायात्रा 26 दिसंबर को महाराजा अहिबरन के जन्मदिन पर ही निकले जाने का निर्णय लिया गया ।बैठक में अनिरुद्ध, मनोज, अभिषेक, विजय, पंकज, जयंत, विशाल, प्रमोद, संजय, छोटेलाल, देवानंद, जितेंद्र, रमेश, संदीप, आनंद, रोहित, प्रमोद, सुनील, रमेश, गौरव, कन्हैया, उत्कर्ष, नितिन, जयप्रकाश, नारद, दीपक, कन्हैया, शिवानंद, अजय, आशीष, राजेश, प्रांजल, राजीव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed