फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   DIG gave instructions for quick action in gangster, goonda act

डीआईजी ने दिए गैंगेस्टर, गुंडा एक्ट में त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Fri, 01 Apr 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
DIG gave instructions for quick action in gangster, goonda act
सरायलखंसी थाने का निरीक्षण करते डीआईजी आजमगढ़ अखिलेश कुमार।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र अखिलेश कुमार ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन और सरायलखंसी थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने मातहतों को गैंगस्टर और गुंडा एक्ट में कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कहा इस पर सख्ती से अमल किया जाए। उन्होंने पुलिस लाइन में परेड की सलामी लेने के बाद पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों के आवासीय परिसर, आरटीसी बैरक, आरआई कार्यालय, डायल 112 कार्यालय, डीसीआर, परिवहन शाखा, शास्त्रागार, स्टोर, पुलिस कंटीन, भोजनालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद क्षेत्राधिकारी और प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्षों के साथ बैठक की। थाना सरायलखंसी के निरीक्षण के दौरान समस्त अभिलेख अपराध रजिस्टर, आर्डर बुक जनसुनवाई रजिस्टर, भोजनालय, महिला हेल्पडेस्क का निरीक्षण किया। उन्होंने गैंगेस्टर, गुंडा एक्ट में त्वरित कार्रवाई के लिए निर्देश दिया। पूर्व में हुई हत्या, डकैती, लूट, नकबजनी एवं महिला संबंधी अपराधों में शामिल अपराधियों के विरूद्ध गुण्ड़ा एक्ट, गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कहा कि अभ्यस्त अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खुलवाने एवं गैंग पंजीकृत कराने की कार्रवाई के साथ ऐसे अपराधी जिन पर गैंगेस्टर की कार्रवाई हुई हो उन अपराधियों द्वारा अपराध में अर्जित चल-अचल सम्पत्तियों को पता लगाकर कुर्की/ जब्तीकरण की कार्रवाई की की जाए। उन्होंने जिले के सम्भ्रांत व्यक्तियों से मुलाकात कर उनकी समस्या को सुना साथ ही सुझाव लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed