फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Difficulties due to running icy wind, people suffering from cold

Mau weather: बर्फीली हवा चलने से बढ़ी मुश्किलें, ठंड से बेहाल रहे लोग

Sat, 30 Jan 2021 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Difficulties due to running icy wind, people suffering from cold
मऊ। जिले में शीतलहर का प्रकोप जारी रहने से लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। शनिवार को तड़के से ही शीतलहर से लोग देर तक घरों में ही दुबके रहे। सड़कों पर सन्नाटा जैसी स्थिति रही। दोपहर तक भगवान भाष्कर का दर्शन न होने से लोग ठिठुरते रहे। दोपहर बाद धूप निकली तो लोगों को ठंड से राहत मिली। लोगों को धूप का आनंद लेते देखा गया।
विज्ञापन

बर्फीली हवा चलने से लोगों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ा। दोपहर 12 बजे तक भगवान भाष्कर का दर्शन न होने से लोग ठिठुरते रहे। रोडवेज तथा रेलवे स्टेशन पर प्रतीक्षारत यात्रियों को एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा था। शनिवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 80 प्रतिशत रही। हवा 11 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही थी। दोपहर बाद धूप निकली तो लोगों को राहत मिली। जगह-जगह लोग धूप का आनंद लेते देखे गए। हालांकि जैसे-जैसे शाम ढलती गई, सर्दी के साथ ही गलन का असर भी बढ़ता गया। शाम ढलते ही एक बार फिर से लोग ठंड से कांप उठे। कड़ाके की ठंड में लोगों को अलाव ही सहारा बना है। मझवारा संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में शनिवार को बर्फीली हवा चलने से लोग ठंड से बेहाल रहे। भीषण ठंड पड़ने के बाद भी क्षेत्र के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव नहीं जलवाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed