{"_id":"5810f5874f1c1b944ebc36db","slug":"dhanteras-yesterday-the-market-readied","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस कल, सज गए बाजार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस कल, सज गए बाजार
mau
Updated Wed, 26 Oct 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
आभूषणों की कई वेराइटी उपलब्ध है।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनतेरस पर्व पर बाजार सज गए हैं। बाजारों में सराफा और बर्तनों की दूकाने लोगों को लुभाने लगी हैं। जबकि दूकान ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे। कई तरह की स्कीमों से वह ग्राहकों को लुभाने के प्रयास में जुट गए हैं। अब केवल इंतजार है तो खरीदारों का । नगर क्षेत्र के सदर बाजार में सराफा की दुकान करने वाले विजय सराफ ने कहा कि उन्होंने धनतेरस के लिए काफी तैयारी कर रखी है। कहा कि उनके दुकान पर एक ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक चांदी के बिस्कुट, चांदी के लक्ष्मी गणेश के सिक्के, सोने के सिक्के, चांदी के विक्टोरिया सिक्के मौजूद हैं। अलावा चांदी के लक्ष्मी जी गणेश जी और अन्य देवी देवताओं की भी प्रतिमाएं मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि 50 रुपए प्रतिग्राम की दर से चांदी बिक रही है। ग्राहकों के लिए विशेष आफर भी मौजूद हैं। धनतेरस के पूर्व कुछ ग्राहकों ने भाव कम होने के चलते भी अपने सामानों की बुकिंग कर रखी है। बताया कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष दामों में काफी गिरावट है।
बाजार अच्छा है और धनतेरस पर उन्हें अच्छे व्यापार की उम्मीद भी है। वहीं सराफा कारोबारी मनीष सराफ ने कहा कि दुकानों पर ग्राहकों के लिए काफी अच्छी व्यवस्था है। कहा कि बीते कई वर्षो से धनतेरस पर महंगाई के कारण अच्छा व्यापार नही हो सका है। वहीं इस बार बाजार में थोड़ी रौनक जरुर दिख रही है। जिसका कारण उन्हें भी लगता है कि इस वर्ष व्यापार अच्छा होगा। उन्होंने बताया कि उनकी दुकान पर ग्राहकों के लिए चांदी और सोने के सिक्के के अलावा चांदी के बर्तन और देवी देवताओं की प्रतिमाएं और स्वर्ण आभूषण मौजूद हैं। वहीं बर्तन दुकानदार आलोक बर्नवाल ने कहा कि इस वर्ष सबसे ज्यादा पीतल की प्रतिमाएं बिकने का अनुमान है। स्टील के बर्तन की पूरी रेंज दुकानों पर मौजूद है। त्योहार को देखते हुए सामान के पूरे रेंज मौजूद हैं।