{"_id":"59e4f6114f1c1b70548b7cd5","slug":"dhanteras-today-rises-in-the-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस आज, बाजार में बढ़ी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस आज, बाजार में बढ़ी रौनक
c
Updated Mon, 16 Oct 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
सहादतपुरा स्थित सराफा की दुकान से धनतेरस की पूर्व संध्या पर खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। धनतेरस की पूर्व संध्या तथा दीपावली पर्व करीब आने से बाजारों में चहल पहल बढ़ गई है। लेकिन बाजार की स्थिति से सराफा की दूकानों पर अपेक्षाकृत बिक्री न होने से कारोबारियों में मायूसी छाई है। सराफा कारोबारियों के अनुसार सरकार की तरफ से लागू की गई जीएसटी के कारण सोने चांदी में आई तेजी के कारण सराफा कारोबार पर विपरीत असर पड़ा है। लेकिन दीवाली से पूर्व धनतेरस पर कारोबार होने की भी उम्मीद है। पर्व के कारण महंगाई के बाद भी ग्राहकों में उत्साह दिख रहा। कारोबारियों के अनुसार ग्राहकों की तरफ से अंगूठी, टप्स, बाली, झुमका आदि आभूषणों की डिमांड कर रहे हैं।
धनतेरस की पूर्व संध्या तथा दीपावली पर्व को लेकर सराफा की दूकानों पर खरीदारी तेज हो गई है। सराफा कारोबारियों की माने तो जीएसटी लागू होने के बाद लोग पहले की अपेक्षा ज्यादातर खुलकर खरीदारी नहीं कर रहे हैं। सोने चांदी आदि के भाव में तेजी आने तथा महंगाई के चलते लगभग 50 प्रतिशत कारोबार डाउन चल रहा है। नवंबर से लगन भी शुरू होने तथा दीपावली पर्व के मद्देनजर ग्राहकों ने खरीदारी तेज कर दिया है। ज्यादातर अंगूठी, चेन, टप्स, बाली, झूमका आदि की डिमांड रही। कई लोग धनतेरस पर एडवांस बुकिंग करते दिखे। सराफा बाजार में 10 रुपये से लेकर एक हजार रुपया तक के चांदी के नोट भी हैं। कारोबारियों की मानें तो गिफ्ट पैक का चलन बढ़ा है। ऐसे में धनतेरस पर चांदी के नोटों की बिक्री होने की उम्मीद है। अगले माह में लगन शुरू होने के चलते चांदी के प्लेट, कटोरी, नारियल, चांदी के बर्तन, सोने की सिक्के की भी डिमांड में तेजी आई है। विक्टोरिया तथा जार्ज पंचम वाले सिक्के भी खूब बिक रहे हैं।