फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Devotees visited Baba Barfani amidst the cheers of Bol Bam

बोल बम के जयकारे के बीच भक्तों ने किया बाबा बर्फानी का दर्शन

Sun, 07 Aug 2022 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Devotees visited Baba Barfani amidst the cheers of Bol Bam
तमसा नदी के पावन तट पर अमरनाथ सेवा समिति शांतिकुंज गायघाट के तत्वावधान में 151 बर्फ की सिल्लियों से निर्मित बाबा बर्फानी के शिवलिंग (हिमलिंग) का विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन के साथ रविवार को अपराह्न भक्तों के दर्शनार्थ खोला गया। इस दौरान महादेव के विशालकाय मंदिर में बने बाबा बर्फानी का हिमलिंग, पहाड़, गुफा और मां वैष्णो देवी की अद्भुत झांकी, पवनसुत हनुमानजी का दर्शन कर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। यहां हर हर महादेव के जयकारे से समूचा वातावरण गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन

रविवार को श्री अमरनाथ सेवा समिति शांतिकुंज गायघाट महादेव मंदिर के प्रांगण में 151 बर्फ की सिल्लियों से निर्मित (हिमलिंग) शिवलिंग और मां वैष्णो देवी की आकर्षक झांकी तैयार की गई। यहां पर विधि विधान पूर्वक वैदिक मंत्रोचार के बीच पूजन अर्चन का कार्यक्रम शुरू हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जमकर हर हर महादेव, बम-बम भोले के जयकारे लगाए। जय बाबा बर्फानी, भूखे को अन्न प्यासे को पानी... का भी जयकारा लगता रहा। जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। यातायात नियंत्रण और यातायात डायवर्जन भी किया गया ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो सके। कार्यक्रम में अध्यक्ष मुकेश चौधरी, मंत्री रामशकल चौहान, उमेश सिंह, ईश्वर यादव, प्रदीप सिंह, सुनील दूबे सोनू, कल्याण सिंह, आनंद कुमार, राम सिंह, दिनेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed