फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Devotees gathered at the holy monastery Guradari Patal Ganga Sarovar on Govind Dashami.

Mau News: गोविंद दशमी पर पवित्र मठ गुरादरी पाताल गंगा सरोवर पर उमड़े भक्त

Wed, 11 Dec 2024 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered at the holy monastery Guradari Patal Ganga Sarovar on Govind Dashami.
करहां। मुहम्मदाबाद गोहना के प्रसिद्ध वैराग्य आश्रम गुरादरी धाम करहां पर मंगलवार को ब्रह्ममुहूर्त से ही स्नान, ध्यान, पाताल गंगा सरोवर की परिक्रमा, बाबा घनश्याम दास समाधि का दर्शन, पूजन के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी थी। सरोवर के चारों तरफ लाइटिंग की व्यवस्था की गई थी। भक्तों को स्नान पूजन अर्चन आदि में कोई समस्या न हो, इसके लिए आयोजकों की ओर से विशेष ध्यान रखा गया था। सुबह से ही मेले में फूल बताशा, नूडल्स और महिलाओं के सामानों की जनरल स्टोर, खाझा, पेठा, गन्ने की दुकानें सज गई थीं। श्रद्धालु भक्तों ने ऐतिहासिक बाबा घनश्याम दास की समाधि पर बताशा और फूल चढ़ाकर पूजन अर्चन किया। गुरादरी मठ के महंत मानस धुरंधर भगवानदास महाराज का श्रद्धालु भक्तों ने दर्शन कर आशीर्वाद लिया। सुबह से ही धर्मानुरागी श्रद्धालु भक्त मठ स्थित शिव मंदिर पर पूजन अर्चन में लीन रहे। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिन भर करहां बाजार में भीड़ के चलते जाम लगा रहा। मेले में पुलिस के टीम भ्रमण करती रही। मेले में बने पंडाल से बार बार सावधानी और अपने समान की सुरक्षा का लेकर भक्तों को सचेत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed