फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Devotees' bus collides with parked dumper, woman dies, two referred

Mau News: खड़े डंपर से टकराई श्रद्धालुओं की बस, महिला की मौत, दो रेफर

Tue, 11 Jun 2024 03:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Devotees' bus collides with parked dumper, woman dies, two referred
मऊ। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सोमवार सुबह अयोध्या से बिहार के आरा जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस पहले से खड़ी डंपर से टकरा गई। एक महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 10 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी को आनन-फानन में एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय मऊ में भर्ती कराया गया। जहां से दो की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। सोमवार सुबह बिहार के आरा के रहनेवाले श्रद्धालु अयोध्या से दर्शन कर वापस आरा जा रहे थे। अभी वह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गाजीपुर के पास बरेसर थाना के बाराचवर के पास पहुंचे ही थे कि पहले से खड़ी डंपर से बस भिड़ गई। टक्कर से 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से सभी घायलों को जिला चिकित्सालय मऊ लाया गया। जहां डॉक्टरों ने डेहरी आन सोन के हसन बाजार निवासी 45 वर्षीय संध्या सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य 11 घायल श्रद्धालुओं में गुड्डी देवी (38), जनक दुलारी (60) , उमेश तिवारी (38), रेखा देवी (35), सुनीता देवी (40), पूजा कुमारी (18), पिंटू (20), शांति देवी (72), कमला देवी (40), सुनीता देवी (50), और उज्जवल राज (12) थे। जिसमें सुनीता देवी (50) और शांति देवी (72) की हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

-------------------

मऊ के डीएम पहुंचे जिला अस्पताल जाना कुशलक्षेम

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर श्रद्धालुओं से भरी बस डंपर में टक्कर के बाद सभी घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। घटना की जानकारी होने के बाद अस्पताल में डीएम प्रवीण मिश्र भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सीएमएम डॉ. धनंजय कुमार से बातचीत की। सभी घायलों के समुचित उपचार का निर्देश दिए। इसके पहले सदर एसडीएम और तहसीलदार भी अस्पताल पहुंचे थे। सीएमएस डॉ. धनंजय कुमार ने बताया कि एक महिला की मौत हुई है, दो की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। बाकी का उपचार चल रहा है, सभी के हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed