{"_id":"57effa9e4f1c1b1e08573c43","slug":"devi-narayni-nmoshute","type":"story","status":"publish","title_hn":"...देवि नारायणि नमोस्तुते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...देवि नारायणि नमोस्तुते
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ
Updated Sat, 01 Oct 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन नगर क्षेत्र के शीतला मंदिर पर मां के दर्शन के लिए कतार में खड़े श्रद्घालु।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवी दुर्गा की पूजा का पर्व के प्रथम दिन शनिवार को दुर्गा मंदिरों में भवानी शैलपुत्री की आराधना की गई। दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा के लिए मंदिरों में श्रद्धलुओं का तांता लगा रहा। लोगों ने व्रत रखकर मां का पूजन अर्चन किया। जिले के प्रमुख मंदिरों को सजाया गया था। कुछ मंदिरों पर भारी भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
भक्तों ने पूजा के लिए पहले से ही सारी तैयारियां पूरी कर ली थी। यही वजह था कि पहले दिन पूजा अर्चन करने वाले भक्तों में अपूर्व उत्साह देखने को मिला। पहले दिन खास तौर से वनदेवी धाम और शीतला माता धाम पर भारी संख्या में भक्तों की भीड़ रही।
पर्व की परंपरा के मुताबिक नवरात्र के मौके मां दुर्गा के सभी स्वरूपों की पूजा होती है। इस पर्व के अंतिम तीन दिनों में पूजा पंडालों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं की धूमधाम से होने वाली पूजा का विशेष महत्व है। नवरात्र का प्रथम दिन होने के नाते मंदिरों पर मेले जैसी रौनक रही। ऐसे में मंदिरों पर दर्शन पूजन करने वालों ने वहां सजी दूकानों पर जमकर खरीदारी भी की।
विज्ञापन
मंदिरों में पूजन अर्चन करने वालों में महिलाओं की संख्या पुरुषों की अपेक्षा अधिक थी। मंदिरों पर 10 दिनों तक चलने वाले भजन कीर्तन का कार्यक्रम भी शुरू हो गया। नवरात्र में व्रत रख कर देवी आराधना करने वाले भक्तों ने शनिवार को अपने घरों में कलश स्थापित कर नवरात्र पूजा का शुभारंभ किया। इसी क्रम में रतनपुरा ब्लाक के विभिन्न इलाकों भवानी शैल पुत्री की आराधना की गई।