फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Deoria passenger traveling in train dies

Mau News: ट्रेन में सफर कर रहे देवरिया के यात्री ने दम तोड़ा

Sun, 07 Apr 2024 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Deoria passenger traveling in train dies
मऊ / बढुआगोदाम। मऊ जंक्शन पर शुक्रवार रात साढ़े 10 बजे गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस में एक व्यक्ति अचेतावस्था में मिला। सूचना पाकर आरपीएफ की टीम ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। देर शाम मऊ जंक्शन पर मृतक के परिजनों को शव सौंपा गया। देवरिया के लार थाना क्षेत्र के झब्बू लाल (38) पुत्र प्रद्युम्न पासवान शुक्रवार को गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस में बैठकर कहीं जा रहा था। अचानक तबीयत बिगड़ने से बेहोश हो गया। काफी समय बीतने के बाद भी नहीं उठा तो ट्रेन में सवार एक अन्य व्यक्ति ने रेलवे पुलिस बल को जानकारी दी। ट्रेन साढ़े रात साढ़े 10 बजे मऊ जंक्शन पर पहुंची। सूचना पाकर रेलवे पुलिस बल की टीम एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के जेब से मिले आधार कार्ड से पहचान हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed