फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dengue is not less than corona, caution is the prevention of this disease

कोरोना से कम नहीं डेंगू, सावधानी ही है इस बीमारी से बचाव

Sat, 16 May 2020 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Dengue is not less than corona, caution is the prevention of this disease
मऊ। राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर शनिवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन कर डेंगू से बचाव पर परिचर्चा की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएमओ ने कहा कि कोविड-19 की तरह डेंगू भी एक गंभीर बीमारी है, हर साल इसकी चपेट में आने से लाखों लोग मर जाते हैं, इस बीमारी से बचाव के लिए अभी तक कोई भी वैक्सीन नहीं बनाई जा सकी है। कुछ सरल उपायों और जागरूकता से इस बीमारी से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

बोले हर वर्ष चिकित्सा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग की तरफ से डेंगू दिवस मनाया जाता है। स्वास्थ्य विभाग से जुड़े किसी भी दिवस को मनाने के पीछे का एक ही उद्देश्य है, उस बीमारी को लेकर लोगों में जागरूकता पैदा करना। सीएमओ ने बताया कि भारत में डेंगू का समय मॉनसून के समय शुरु होती है। यही समय है जब लोग इस बीमारी से ज्यादा ग्रसित होते हैं। मॉनसून के साथ डेंगू के मच्छरों के पनपने का मौसम भी शुरू होता है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि डेंगू बीमारी का लक्षण तेज बुखार, सिरदर्द और पीठ में दर्द से सामने आता है। शुरू के 3 से 4 घंटों तक जोड़ों में भी बहुत दर्द होता है। आंखें लाल हो जाती हैं। डेंगू बुखार 2 से 4 दिन तक रहता है और फिर धीरे धीरे तापमान सामान्य हो जाता है। इस दरम्यान शरीर में खून की कमी होने लगती है। बोले आने के साथ ही मरीज को डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। सीएमओ ने बताया कि जिले के सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों और सभी सरकारी अस्पतालों में डेगू की नि:शुल्क जाँच, इलाज और दवाएं नि:शुल्क उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed