फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Demonstration took place regarding salary hike and other demands

Mau News: वेतन बढ़ोत्तरी सहित अन्य मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Wed, 21 Feb 2024 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Demonstration took place regarding salary hike and other demands
घोसी। स्थानीय नगर से सटे धरौली स्थित विद्युत वितरण खंड तृतीय के कार्यालय पर मंगलवार को विद्युत संविदा मजदूर संगठन के तत्वावधान में संविदा कर्मियों ने प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष के नाम संबोधित एक 16 सूत्रीय मांग पत्र अधीक्षण अभियंता को सौंपा। ज्ञापन में कर्मचारियों ने आउट सोर्स द्वारा नियुक्त लाइन मैन को 18 हजार रुपये प्रति माह एवं कंप्यूटर ऑपरेटरों को 25 हजार रुपये प्रति माह दिए जाने, सेवाकाल में विद्युत दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर 10 लाख रुपये क्षतिपूर्ति दिए जाने, 15 फरवरी 2015 को आंदोलन के दौरान कर्मचारियों पर दर्ज किए गए मुकदमे वापस लेने, प्रत्येक जिले में ईएसआई की सुविधा प्रदान करने, आउट सोर्स कर्मियों की सेवा काल 55 वर्ष से बढ़ाकर 60 वर्ष करने, आउटसोर्स कर्मियों को 200 यूनिट बिजली निशुल्क प्रदान करने, आउटसोर्स कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश के साथ काम के लिए आठ घंटे निर्धारित किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed