फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Demonstration of women in protest of the bar

शराबखाने के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन

Fri, 31 Mar 2017 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ Updated Fri, 31 Mar 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर शुक्रवार को बेलचौरा गांव की महिलाओं और पुरुषों ने गांव में खुल रहे शराबखाने के विरोध में प्रदर्शन किया। साथ ही जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में महिलाओं ने बताया कि सड़क से हटाकर गांव में देशी शराब की दुकान ले जाने की तैयारी चल रही है। गांव के ही एक युवक ने अपनी जमीन को शराब बेचने वाले को दे दी है। प्रदर्शन करने वाली महिलाओं ने मांग किया कि किसी भी कीमत पर गांव में शराब खाने नहीं खुलना चाहिए। अगर ऐसा हुआ तो महिलाएं उग्र प्रदर्शन करेंगी। प्रदर्शन में रीता, बिंदू, धसिया, सुरसती, चम्पा, संविता, कैरिला, ललिता, पांची आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन



उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के मुंशीपुरा नई बस्ती में देशी शराब की नई बन रही दुकान के विरोध में  शुक्रवार को जुमा की नमाज के बाद मुस्लिम सड़क पर उतर गए। मोहल्ला निवासी शकील अहमद ने कहा कि शहर के बाईपास पर ब्रह्मस्थान के करीब खुली देशी शराब की दुकान को मुंशीपुरा नई बस्ती में शिफ्ट किया जा रहा है जो पूरी तरह से गलत है। मोहल्ले में परिवार रहता है। इस दौरान रुस्तम खांन, शमशाद, ओजैर, इलियास, सुभान, सुहैल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed