फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Demonstration for the demand to declare the district drought-hit

जनपद को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Sun, 21 Aug 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Demonstration for the demand to declare the district drought-hit
घोसी। जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग को लेकर क्षेत्रीय किसानों ने घोसी संघर्ष समिति के तत्वाधान में शनिवार को तहसील मुख्यालय प्रदर्शन किया। किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित तीन सूत्री मांग पत्र उपजिलाधिकारी सुरेश कुमार सौंपा।
विज्ञापन

मांग पत्र में घोसी संघर्ष समिति की ओर से कहा गया है कि बारिश न होने के कारण किसानों की सारी फसलें सूख गई हैं। बरसात न होने से किसानों के साथ साथ आम जनमानस भी काफी परेशान है। इसलिए किसानों की समस्याओं को देखते हुए मऊ जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी जाए। जनपद को सूखाग्रस्त घोषित करके किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। किसानों का बिजली बिल माफ किया जाए। समिति के सदस्यों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 20 दिनों के अंदर मऊ जिले को सूखाग्रस्त नहीं किया गया तो किसानों के दर्द को देखते हुए घोसी संघर्ष समिति विशाल आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय, चीनी मिल के डायरेक्टर शेख हिसामुद्दीन, खुर्शीद खान, गोपाल साहनी, बदरुल इस्लाम, रामसरीख यादव, नौशाद अजीम खान, रामप्यारे चौहान, दीपक कुमार, अरविंद कुमार मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed