{"_id":"58f648944f1c1b17744726ee","slug":"demonstration-against-wrong-delimitation","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत परिसीमन के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत परिसीमन के खिलाफ प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
Updated Tue, 18 Apr 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर मांगों को लेकर सभासद के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपने पहुंचे मोहल्ले के लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन रामपुर चकिया में मनमानीपूर्ण परिसीमन को लेकर मोहल्ले के लोगों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान मोहल्लेवालों ने नगरपालिका पर मनमाना ढंग से परिसीमन करने एवं शासन को रिपोर्ट भेजने का आरोप लगाया।
प्रदर्शन के दौरान मनोज कुमार निगम ने कहा कि राजनीतिक द्वेष के चलते रामपुर चकिया को अछार वार्ड में जोड़े जाने की साजिश रची जा रही है। कहाकि क्षेत्र की आबादी को जैसे मोहल्ला मतलुपुरा के कांशीराम आवास के उत्तर दिशा की आबादी, हकीकतपुरा के आरटीओ आफिस के पीछे की आबादी, संत रविदास मंदिर के दक्षिण दिशा की आबादी, सलेमपुरा की आबादी व मौर्या बस्ती की आबादी जो वार्ड संख्या 18 के मतदेय स्थल से काफी करीब है। इनको मिलाया जाना तो उचित होगा पर जनसुविधा के दृष्टिकोण से इसे वार्ड नंबर तीन रामपुर चकिया में रहने दिया जाए। प्रदर्शन के बाद मोहल्लेवालां ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में नंदू राजभर, विजयी, सुनील, रामप्रकाश मौर्य, अखिलेश मौर्य, राकेश, गीता, कैलाश आदि शामिल रहे।