फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Demand to resolve the problems of teachers and employees

Mau News: शिक्षकों और कर्मचारियों की समस्याएं निस्तारित करने की मांग

Sat, 14 Mar 2026 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Demand to resolve the problems of teachers and employees
अपनी वि​भिन्न मांगों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में जिला विद्यालय निरीक्षक क
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शिक्षकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक को संबोधित जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक सीपी श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इस मौके पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जयराम सिंह यादव ने कहा कि शिक्षकों की मांग लंबे समय से लंबित पड़ी है, लेकिन समस्याओं का निराकरण नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

शिक्षकों की समस्याओं का समाधान न होने से जिला मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है। मांगों को निस्तारण अविलंब नहीं किया गया तो शिक्षक आंदोलन तेज करने को बाध्य हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में संगठन के जिला मंत्री देवानंद ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रथम तिमाही को आधा-अधूरा अपडेट किया गया है, जबकि शेष तीन तिमाही अपडेट नही है। इसे तत्काल अपडेट कराया जाए।
शासन के निर्देश के क्रम में प्रत्येक शिक्षक और कर्मचारियों को फार्म-16 निःशुल्क उपलब्ध कराया जाए। एनपीएस को मार्च 2026 तक अद्यतन अपडेट कराया जाए। नवीन परिभाषित पेंशन योजना से पुरानी पेंशन योजना में आच्छादित किए गए कार्मिको के एनपीएस खाते में जमा धनराशि को कर्मचारी के जीपीएफ खाते में शीघ्र आतंरित किया जाए।
31 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षक/कर्मचारियों की पत्रावली तत्काल निस्तारित किया जाए। इस वर्ष सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षक / कर्मचारियों की सामूहिक बीमा पत्रावली निस्तारित किया जाए।

डीएवी इंटर काॅलेज के सभी एनपीएस शिक्षकों का मई 2022 का एनपीएस जमा नहीं है। इसे तत्काल जमा किया जाए। इस अवसर पर आलोक कुमार यादव, ओम जी कुमार, रमेश चंद राम, अशोक कुमार पांडेय, रामजी यादव, मनोज कुमार सिंह,शिवकुमार भारती, राजेश कुमार सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed