{"_id":"69e3e2427c50750c400ad518","slug":"demand-to-change-school-timings-amid-scorching-heat-mau-news-c-295-1-svns1028-144143-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: भीषण गर्मी के बीच स्कूल समय बदलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: भीषण गर्मी के बीच स्कूल समय बदलने की मांग
विज्ञापन
भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए परिषदीय विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव की मांग उठने लगी है। वर्तमान में एक अप्रैल से विद्यालय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित हो रहे हैं, लेकिन दोपहर की कड़ी धूप में छुट्टी होने से बच्चों को घर लौटने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री अखिलेश्वर शुक्ल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर विद्यालयों का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक करने की मांग की है। उनका कहना है कि भीषण गर्मी और लू बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है।
शनिवार को सीजन का अब तक का सर्वाधिक तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई, जिससे दिन और रात दोनों समय गर्मी का असर महसूस किया जा रहा है। सुबह से ही तेज धूप और उमस भरी गर्मी के चलते आम जनजीवन प्रभावित रहा। सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि की संभावना है। हालांकि इस भीषण गर्मी के बीच किसानों के लिए राहत भरी खबर है कि तहसील क्षेत्र में गेहूं की कटाई और मड़ाई का कार्य करीब 90 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है।