{"_id":"676ef573ae4b26db1f0e16f4","slug":"demand-made-to-energy-minister-to-run-roadways-buses-for-chiraiyakot-madhuban-and-ghosi-mau-news-c-295-1-mau1003-122177-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: ऊर्जा मंत्री से की चिरैयाकोट, मधुबन और घोसी के लिए रोडवेज बस चलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: ऊर्जा मंत्री से की चिरैयाकोट, मधुबन और घोसी के लिए रोडवेज बस चलाने की मांग
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के सदस्यों ने लखनऊ जा रहे ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को रोककर उनका स्वागत किया। इस दौरान मांग पत्र सौंपते हुए सदस्यों ने रोडवेज बसों के ठहराव के लिए बस अड्डा बनाने, मुहम्मदाबाद से चिरैयाकोट घोसी और मधुबन के लिए रोडवेज बसें चलाने की मांग की।
इसके अलावा कस्बे के विभिन्न सड़कों का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर रखने की मांग की। नगर पंचायत सीमा क्षेत्र में उचित स्थान पर नगर पंचायत की तरफ से मैरिज हॉल बनवाने की मांग की, ताकि लोगों को कम पैसे में शादी और अन्य कार्यक्रम के लिए स्थान मिल सके।
पटरी दुकानदारों के लिए रोडवेज और स्थानीय पशु चिकित्सालय की बाउंड्री से सटे नगर पंचायत की भूमि पर स्थायी दुकान बनाने और तमसा नदी के तट पर शवदाह गृह निर्माण की भी मांग की। मंत्री ने मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
इससे पहले जिला उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में शुक्रवार को शहीद चौराहे पर मंत्री का स्वागत किया गया। इस दौरान प्रमुख रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक गुप्ता डायमंड, अनमोल साहू, राजकुमार गुप्ता, राहुल मद्धेशिया, संजीव राय, संजय कश्यप आदि मौजूद रहे। संवाद