Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Demand for the enactment of stringent laws to end caste-based discrimination

Mau News: जातिगत भेदभाव को समाप्त करने के लिए कड़े कानून बनाए जाने की मांग

Tue, 03 Nov 2026 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Demand for the enactment of stringent laws to end caste-based discrimination
कलेक्ट्रेट पर अम्बेडकर सेवा समिति के महादलित पंचायत को संबो​धित करते पूर्व अध्यक्ष डिस्ट्रिक्टब
मऊ। आंबेडकर सेवक समिति के तत्वावधान में सोमवार को महादलित पंचायत का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से समिति ने देश और समाज में जातिगत भेदभाव को समाप्त करने के लिए कई कड़े कानून बनाए जाने की मांग की है। साथ ही कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी का सौंपा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के संयोजक राजेंद्र राम एडवोकेट ने कहा कि ज्ञापन में मांग किया गया कि भारत सरकार द्वारा संसद में जाति उन्मूलन बिल पारित कराया जाए, जिससे भारत में जातिविहीन हिंदू समाज की स्थापना की जा सके।
विज्ञापन

इसके साथ ही अंतरजातीय विवाह को प्रोत्साहन मिले। हिंदुओं में अंतरजातीय विवाह को बढ़ावा देने और प्रोत्साहित करने के लिए संसद द्वारा कानून पारित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति का उद्देश्य इन सुधारों के जरिए भारत को वर्णविहीन, जातिविहीन और समतामूलक हिन्दू समाज के रूप में स्थापित करना है। इस दौरान मुख्य रूप से दुर्ग विजय, रामरेखा, हीरा, रामसुख, रामअशीष, रवि कुमार, सत्य प्रकाश सिंह, जयराम मौर्य, राजेंद्र प्रसाद, द्वारिका प्रसाद और रितेश कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed