{"_id":"6500a1076b613275970cb497","slug":"demand-for-land-for-overhead-tank-by-sending-letter-to-sub-collector-mau-news-c-295-1-mau1002-2367-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: उपजिलाधिकारी को पत्र भेजकर ओवरहेड टैंक के लिए भूमि की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: उपजिलाधिकारी को पत्र भेजकर ओवरहेड टैंक के लिए भूमि की मांग
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक की सात ग्राम पंचायतों में भूमि नहीं मिलने से सरकार की महात्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के तहत ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य अधर में लटका है। जल निगम के अधिशासी अभियंता ग्रामीण ईश्वर दयाल ने उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना को पत्र भेजकर ब्लॉक के सात गांवों में ओवरहेड टैंक के लिए भूमि उपलब्ध कराने की मांग की है।
ग्राम पंचायत बरवा, रसूलपुर कमालपुर, पहाड़पुर, क्यामपुर, सरया, सियाबस्ती, तुलसीपुर कुड़वा के ग्रामीणों को शुद्ध पानी के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। कारण जमीन नहीं मिलने से ओवरहेड टैंक बनने में देरी हो रही है। भूमि उपलब्ध कराने के लिए अधिशासी अभियंता ग्रामीणईश्वर दयाल बीते 16 अगस्त को ही उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना को पत्र भेजा था लेकिन अभी तक तहसील प्रशासन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पा रही है।
इस बाबत उपजिलाधिकारी हेमंत चौधरी ने बताया कि जल निगम द्वारा भेजे गए किसी पत्र के बारे जानकारी नहीं है। वहीं इस संबंध में सरया के ग्राम प्रधान नौशाद अहमद ने बताया कि ग्राम पंचायत में गाटा संख्या 150 को ओवरहेड टैंक के लिए प्रस्तावित किया गया है लेकिन जल निगम भूमि पर कब्जा नहीं ले पा रहा है। सियाबस्ती के ग्राम प्रधान अशोक कुमार मल्लाह ने बताया कि ग्राम पंचायत के गाटा नंबर 463 ओवरहेड टैंक के लिए प्रस्तावित कर सीमांकन भी किया जा चुका है। उच्चाधिकारियों के सहयोग से ही कब्जा करना संभव है।