{"_id":"5ae753e24f1c1b46098b74b6","slug":"demand-for-implementing-old-pension-system","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन व्यवस्थ्ाा लागू करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन व्यवस्थ्ाा लागू करने की मांग
mau
Updated Mon, 30 Apr 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
पीडब्लूडी कार्यालय में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के नेतृत्व में पुरानी पेंशन के लिए काली पट्टी बांधकर विरोध जताते कर्मचारी।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के आह्वान पर जनपदीय इकाई ने सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर बालनिकेतन तिराहा स्थित लोकनिर्माण विभाग कार्यालय प्रांगण में काला दिवस मनाया। इस दौरान जिले के कई विभागों के कर्मचारियों ने मांगों को पूरी करने के लिए हाथों में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।
काला दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष रामाश्रय यादव ने हुए कहा कि 2004 से केंद्र के कर्मचारियों को और एक अप्रैल 2005 से राज्य कर्मचारियों को पुरानी पेंशन व्यवस्था को समाप्त कर नई अंशदाई पेंशन व्यवस्था लागू की गई है। जिसमें कर्मचारियों कि 10 प्रतिशत कटौती कर बंदरबांट होने की पूरी संभावना है। संयुक्त परिषद द्वारा पुरानी पेंशन योजना को बहाल किए जाने के मांग पर देश के 50 सांसद और सूबे के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने पत्र लिखकर पुरानी पेंशन को लागू करने का आश्वासन दिया था। लेकिन कई माह बीतने के बाद भी मांग को पूरी करने की कवायद शुरू नहीं की गई। सरकार की वादाखिलाफी और पुराने पेंशन को बहाल करने की मांग को लेकर काला दिवस के रूप मेें मनाकर विरोध जताया।
मांग शीघ्र पूरी न होने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर मंत्री विवेकानंद विवेकानंद गुप्ता, संरक्षक राजेश कुमार, बीना राय, सतीश चंद्र यादव, रामबली यादव, सुनील गुप्ता, रामसूरत यादव केके गिरी घनश्याम पांडेय आदि मौजूद रहे।