Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Demand for Australian grapes and 'Babu Dosa' alongside indigenous fruits

Mau News: देसी फलों के साथ ऑस्ट्रेलियन अंगूर, बाबू डोसा की मांग

Sat, 14 Nov 2026 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Demand for Australian grapes and 'Babu Dosa' alongside indigenous fruits
ऑस्ट्रेलिया अंगूर
मऊ। लोक आस्था के महापर्व छठ के आगमन के साथ ही नगर के ख्वाजहांपुर स्थित फल और सब्जी मंडी में शुक्रवार सुबह से ही खरीदारों का तांता लगा रहा। इस बार छठी मइया को अर्घ्य देने और सूप सजाने के लिए मंडी में पारंपरिक व मौसमी फलों की भरमार रही। दुकानों पर केला, नारियल, सेब, संतरा, अनार, पपीता, अनानास, शरीफा, अमरूद, गागल नींबू, सिंघाड़ा, गन्ना, गंजी और सुथनी की जमकर खरीदारी हुई।
विज्ञापन

पारंपरिक फलों के अलावा इस बार मंडी में खास किस्म के विदेशी और बाहरी फलों ने भी ग्राहकों का ध्यान खींचा। खरीदारों में ऑस्ट्रेलियन अंगूर और बाबू डोसा फल को लेकर खासा उत्साह देखा गया, जिनकी सूप में चढ़ावे के लिए अच्छी मांग रही।
विज्ञापन

मंडी के कारोबारी सूफियान के अनुसार, सभी फलों के बीच इस बार नाशपाती 15 किलो की पेटी 3500 रुपये में बिकी। जो पिछली साल की तुलना में पेटी पर 1000 रुपये महंगा रहा। ऊंचे दामों के बावजूद आस्था और परंपरा के चलते श्रद्धालुओं ने बजट की परवाह किए बिना नाशपाती सहित सभी आवश्यक फलों की खरीदारी की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed