Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   7 pairs of special trains packed with passengers

Mau News: 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें यात्रियों से ठसाठस

Sat, 14 Nov 2026 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
7 pairs of special trains packed with passengers
छठ पर्व पर ट्रेन में भीड़ अधिक होने के कारण शौचालय के बाहर और दरवाजे पर खड़े यात्री। संवाद
मऊ। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा पर घर लौटने वाले यात्रियों का सैलाब उमड़ पड़ा है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा मऊ से चार महानगरों के लिए सात जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाए जाने के बावजूद ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

सीट के अभाव में लोग जान जोखिम में डालकर कोच के दरवाजों पर बैठकर यात्रा करने को विवश हैं। भीड़ के दबाव को कम करने और यात्रियों को सुगम सफर मुहैया कराने के उद्देश्य से रेलवे ने चार राज्यों के लिए सात जोड़ी विशेष गाड़ियों का संचालन शुरू किया है।
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि इनमें कोलकाता-मऊ-कोलकाता (05096/95), अंबाला कैंट-मऊ-अंबाला कैंट (05301/02), जोधपुर-मऊ-जोधपुर (04824/23), प्रतापनगर-मऊ-प्रतापनगर (09196/95), लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मऊ-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (01124/23), मुंबई सेंट्रल-मऊ-मुंबई सेंट्रल (09184/83) और बांद्रा-आजमगढ़-बांद्रा (05183/84) के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर दिल्ली से मऊ पहुंची लिच्छवी एक्सप्रेस, किशनगंज गरीब नवाज, मुंबई से आने वाली गोरखपुर सुपरफास्ट, काशी एक्सप्रेस, गोदान एक्सप्रेस, छपरा एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में यात्री दरवाजे पर बैठकर सफर करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed