फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   D.El.Ed trainees created a ruckus for drinking water

Mau News: पेयजल के लिए डीएलएड प्रशिक्षुओं ने किया हंगामा

Fri, 30 May 2025 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
D.El.Ed trainees created a ruckus for drinking water
मऊ। भीषण गर्मी के मौसम में नगर के इमिलिया स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में अध्ययनरत प्रशिक्षुओं के लिए शुद्ध और शीतल पेयजल की व्यवस्था नहीं की जा सकी है। संस्थान परिसर मेें लगा वाटर कूलर कई दिनों से खराब पड़ा है। आरोप है कि प्रशिक्षु शुक्रवार को संस्थान के कार्यालय में शिकायत करने गए तो डायट में तैनात एक लिपिक ने डांटकर भगाया और धमकी दी। गुुस्साए प्रशिक्षु संस्थान परिसर में हंगामा करने लगे। प्रभारी प्राचार्य और वरिष्ठ डायट प्रवक्ता जावेद आलम ने समझा बुझाकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी प्रशिक्षुओं का कहना था कि मई बीतने को है, लेकिन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में शुद्ध और ठंडा पानी की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं की जा सकी है। इससे समस्या आ रही है। आरोप लगाया कि स्टाफ के लिए पेयजल की बेहतर व्यवस्था रहती है। जबकि प्रशिक्षुओं के लिए दयनीय व्यवस्था रहती है। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि कार्यालय में शिकायत करने गए तो डायट लिपिक ने दुुर्व्यवहार किया। विरोध करने पर धमकी दी। प्रभारी डायट प्राचार्य जावेद आलम का कहना था कि प्रशिक्षुओं को समझाकर मामला शांत करा दिया गया है। डायट लिपिक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इस बाबत सीडीओ प्रशांत नागर का कहना था कि डायट प्राचार्य से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed