Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Deep freezers still keep dead bodies on the floor keeping the rules in mind

Mau News: डीप फ्रिजर फिर भी नियम को ताक पर रखकर फर्श पर रखते हैं शव

Sat, 26 Nov 2022 05:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Deep freezers still keep dead bodies on the floor keeping the rules in mind
मऊ। पोस्टमार्टम हाउस में शवों के पोस्टमार्टम के लिए धनउगाही की शिकायत पर सीएमओ डॉ. नरेश अग्रवाल ने शुक्रवार को जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान फर्श पर शव लिटाया मिला। जिस पर सीएमओ ने कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए नियमानुसार पोस्टमार्टम करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. नरेश अग्रवाल शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे जिला अस्पताल परिसर में पहुंचे। परिसर में बने पोस्टमार्टम हाउस का जायजा लिया। यहां स्ट्रेचर तो मिला लेकिन उसका ऊपरी हिस्सा न मिलने पर नाराजगी जताई। मोर्चरी रूम में शव फर्श पर लिटाया मिला। जबकि शवों को रखने के लिए डीप फ्रीजर उपलब्ध है। और चालू हालत में है। इस दौरान चीर घर की चहारदीवार क्षतिग्रस्त होने पर इसकी जानकारी न देने पर भी कर्मचारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन

इस दौरान सीएमओ को मौजूद लोगों ने बताया कि यहां पर बाहरी कर्मचारी की तैनाती है। पोस्टमार्टम के लिए 600 रुपया से ज्यादा की मांग की जाती है। वहीं एक दानदाता द्वारा पीएम हाउस को दी गई एंबुलेंस की उपलब्धता पर फार्मासिस्ट सही जवाब नहीं दे सके। निरीक्षण के संबंध में सीएमओ ने बताया कि पोस्टमार्टम हाउस में धनउगाही की शिकायत मिली है। निरीक्षण के दौरान कई खामियां मिलीं है, इसे दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed