फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Deed of marriage done after death, case against six

Mau News: मृत्यु के बाद कराया बैनामा, छह पर मुकदमा

Tue, 07 Nov 2023 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Deed of marriage done after death, case against six
कोपागंज। धोखाधड़ी कर फर्जी तरीके से तीन बार में अलग-अलग जमीनों का बैनामा कराने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रविवार को छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमे के अनुसार नगर पंचायत के मोहल्ला जुम्मनपुर निवासी अब्दुल अली का आरोप है कि उसके पिता अब्दुल गनी के नाम से गाड़ा में कुछ जमीन थी। मोहल्ले के महफुजुर्रहमान, जियाउर्रहमान, अनिसुर्रहमान, शाद अब्दुल्ला, मोहम्मद ताहा, गजला रहमान और कुछ अज्ञात लोगों ने 11 अगस्त 1986 में फर्जी तरीके से अपने नाम से उस जमीन का बैनामा करा लिया। उसमें गवाह के तौर पर अब्दुल अली का फर्जी हस्ताक्षर करा लिया। जबकि उस समय वह नाबालिग था। इस तरह आरोपियों ने दो बार में 211-211 कड़ी जमीन को फर्जी तरीके से बैनामा करा ली। यही नहीं, उसके पिता अब्दुल गनी की पांच मार्च 1991 को मृत्यु हो गई थी। उसके बाद भी उसके पिता का फर्जी का हस्ताक्षर कर 110 कड़ी जमीन बैनामा करा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed