फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Decline in positive rate, graph of corona infection stopped

पॉजिटिव दर में आई कमी, थमने लगा कोरोना संक्रमण का ग्राफ

Sun, 30 May 2021 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Decline in positive rate, graph of corona infection stopped
मऊ। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से अब जिला उबरता दिख रहा है। संक्रमण का ग्राफ बीते दो सप्ताह से लगातार कम होता दिख रहा है। इसके चलते पॉजिटिव दर में गिरावट आई है, वहीं रिकवर दर में अच्छी वृद्धि हुई है। शनिवार तक जिले में कुल 291 सक्रिय केस हैं। इसमें 8061 मरीजों में से 7702 मरीज रिकवर हो चुके है। जिले में अब रिकवर दर 96 फीसदी से ज्यादा पहुंच चुका है, जबकि पॉजिटिव दर 1.50 तक घट चुकी है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप अप्रैल माह में शुरू हुआ था। संक्रमण का यह दूसरी लहर पहली लहर से ज्यादा खतरनाक साबित होती दिखी। इसका अंदाजा इस आंकड़े से ही लगाया जा सकता है। 31 मार्च 2021 तक जिले में 3048 मरीज मिले थे, वहीं बीते शनिवार तक यह आंकड़ा 8061 तक पहुंच गया है। यानी कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के 59 दिनों में ही 4113 मरीज मिले। सकारात्मक बात है कि बीते 10 दिन से अधिक समय से जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 50 से नीचे रह गई है।
विज्ञापन

इससे यह आंकड़ा 5 हजार तक नहीं पहुंच सका। कोरोना की दूसरी लहर का परिणाम था जिले के जिले में बनाए गए दो कोविड अस्पताल के अलावा निजी कोविड अस्पताल में बेड की जगह कम पड़ गई। इसका असर यह रहा कि नान कोविड अस्पताल जिला अस्पताल के इमरजेंसी में भी बड़ी संख्या कोविड लक्षणों के सैकड़ों मरीज इस दरम्यान भर्ती हुए। लेकिन 45 दिनों तक लगातार चलने वाली भयावहता से जिला उबरता दिख रहा है। जिले की सेहत में पहले की तुलना में तेजी से सुधार हा रहा है। प्रतिदिन 100 से ज्यादा मिलने वाली मरीजों की संख्या 50 से नीचे तक पहुंच चुकी है। इसके चलते जिले की पाजिटिविटी रेट 1.67 फीसद और रिकवरी रेट 96.50 फीसद हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार लाख से ज्यादा की हो चुकी है जांच
मऊ। एक अप्रैल से शुरू हुई कोरोना संक्रमण की लहर पहली लहर से ज्यादा जानलेवा साबित हुई। जहां पहली लहर में मार्च 2020 से 31 मार्च 2021 तक मृत मरीजों की संख्या 39 थी। वहीं बीते 59 दिनों में 27 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं जिले में कोरोना संक्रमण के रोकथाम को लेकर अब तक करीब 2 लाख 57 हजार लोगों की जांच की जा चुकी है। इसमें 2 लाख 57 हजार 653 लोगों की जांच एंटीजेन से जबकि 2 लाख 1 हजार 579 लोगों की जांच आरटीपीसीआर से की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed