फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Death of a young man connecting the inverter wire

इन्वर्टर का तार जोड़ रहे युवक की करंट से मौत

Mon, 18 Oct 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Death of a young man connecting the inverter wire
हलधरपुर थाना क्षेत्र के पीपरसाथ गांव में रविवार की देर रात युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के समय वह बारिश से गुल हुई बिजली कनेक्शन के इन्वर्टर में आई कुछ दिक्कत को खुद ही चेक करने लगा। इसी दौरान बिजली आने से वह करंट की चपेट में आ गया। घटना के बाद परिजन उसे रतनपुरा सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था। घटना से घर और गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

पिपरसाथ गांव निवासी शिवशंकर सिंह का पुत्र ऋतिक (24) बीए की पढ़ाई करने के बाद घर पर ही रहता था। रविवार देर रात करीब 10 बजे बारिश के बाद बिजली कई घंटे के लिए गुल हो गई। इस दौरान ऋतिक ने बिजली न होने पर घर में लगे इन्वर्टर का कनेक्शन ठीक करने लगा। इसी दौरान बिजली आ गईं, जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। घायल युवक को रतनपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक एकलौता पुत्र था। जबकि उसकी चार बहनों में से तीन का विवाह हो चुका है। हादसे से परिजनों में चीख-पुकार मच गई और गांव में सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed