{"_id":"6acbec7e6ebb36d4890473e1","slug":"dead-flies-found-in-milk-and-cream-mau-news-c-295-1-mau1002-153379-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: दूध-क्रीम में मिलीं मरी मक्खियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: दूध-क्रीम में मिलीं मरी मक्खियां
विज्ञापन
नवरात्र व दशहरा पर्व खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय मंजूषा सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रविवार को चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने पहले कोपागंज ब्लॉक के देकवारा स्थित मेसर्स नयन डेयरी पर छापा मारा। यहां से स्किम्ड मिक्स मिल्क, सोडियम कार्बोनेट, खोया, स्किम्ड मिल्क पाउडर, घी और मिल्क क्रीम के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे।
इस दौरान वहां दूध और मिल्क में मरी मक्खियां मिलीं। इस कारण 2400 रुपये का 60 लीटर दूध और 27 हजार रुपये के 90 किलो मिल्क क्रीम को नष्ट करा दिया गया। इसके अतिरिक्त दूध और दुग्ध उत्पाद निर्माण परिसर में गंदगी में कार्य होता पाए जाने पर प्रतिष्ठान को नोटिस जारी किया।
मंजूषा सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान मेसर्स अतुल एजेंसी, प्रोपराइटर अतुल कुमार जायसवाल के प्रतिष्ठान से कुट्टू के आटे और सिंघाड़े के आटे के नमूने लिए गए। मऊ शहर के ब्रह्मस्थान स्थित मेसर्स हनुमान ट्रेडर्स, सदर चौक स्थित मेसर्स उर्मिला स्पाइसेज और मेसर्स सत्यप्रकाश देवेंद्र कुमार बरनवाल का निरीक्षण किया गया। संग्रहित नमूनों की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मंजूषा सिंह ने व्यापारियों और कारोबारियों को कुट्टू के आटे, घी, दूध और दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता से छेड़छाड़ न करने को कहा। कहा कि पुराने कुट्टू के आटे की बिक्री न करें। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता और सुरक्षित भंडारण का विशेष ध्यान रखें। साथ ही प्रतिष्ठानों और निर्माण परिसरों में सफाई बनाए रखें। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार राना, अजीत कुमार त्रिपाठी, रीता, स्वामीनाथ, विजय प्रकाश और ओमप्रकाश यादव मौजूद रहे।