UP: पत्नी गई थी मायके, सिपाही पति का फंदे से लटकता मिला शव; टेबल पर था पैर, टीशर्ट में लटका था चश्मा
Mau News: मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बुढ़ावे गांव में सिपाही का शव फंदे से लटकता मिला। सिपाही की तैनाती आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाने में थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बुढ़ावे गांव में मंगलवार को एक सिपाही का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। घर में जा रहे कुत्ते को भगाने गए बड़े भाई ने उसका शव देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शव को नीचे उतारा और पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
ये है पूरा मामला
बुढ़ावे निवासी संजय कुमार (45) आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाना में पीआरवी 112 वाहन में चालक के पद पर तैनात थे। सोमवार की शाम ड्यूटी करके घर आए थे। पत्नी बच्चों के साथ दो दिन पहले दोहरीघाट थाना क्षेत्र के उसुरी बुजुर्ग अपने मायके गई थीं।
इधर, घर में जा रहे कुत्ते को भगाने गए बड़े भाई ने आंगन में संजय कुमार का शव लटकता देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उनका शव आंगन के ग्रिल में साड़ी के फंदे से लटक रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने पहले शव को नीचे उतारा और पूरे घर की तलाशी ली।
इसे भी पढ़ें; UP: वाराणसी में क्षत्रीय महासभा के कार्यकर्ताओं का बवाल, हाईवे पर किया प्रदर्शन; पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत
सूचना पर पत्नी अपने चार बच्चों के साथ घर पहुंची तो दहाड़े मारकर रोने लगी। संजय तीन भाईयों में सबसे छोटे थे। बड़े भाई सीता राम और श्रीराम अलग- अलग घर बनाकर रहते हैं। संजय वर्ष 2003 में पुलिस में भर्ती हुए थे। उनकी दो बेटी जागृति (18), निधी (11) व दो बेटे सर्वेश कुमार (15) और आदर्श कुमार (10) हैं।
टेबल पर था पैर, टीशर्ट में लटका था चश्मा
जब फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तो संजय का शव साड़ी के फंदे से लटक रहा था। दोनों पैर टेबल पर लगे थे और टीशर्ट में आगे चश्मा लगा था। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह वो कहीं बाहर से टहल कर आए और अंदर चले गए। जिसके बाद काफी देर तक बाहर नहीं आए।
क्या बोले अधिकारी
मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी मिली है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर छानबीन की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
-पंकज पांडेय, प्रभारी निरीक्षक, सरायलखंसी थाना
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.