दर्दनाक हादसा: स्कूल से लौटने के बाद गायब हुआ था बच्चा, 36 घंटे बाद सबमर्सिबल की खुली बोरिंग में मिली लाश
Mau News: मऊ जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। स्कूल से आने के बाद एक बालक गायब हो गया था। 36 घंटे बाद उसका शव सबमर्सिबल की खुली बोरिंग में मिला। जिससे परिवार में कोहराम मच गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के बिलौझा गांव में रविवार की सुबह रामकरण राम के छोटे बेटे आर्यन उर्फ लड्डू (6) का शव सबमर्सिबल की बोरिंग में उतराया मिला है। बालक बीते आठ अगस्त की शाम से लापता था। पिता की तहरीर पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर पुलिस बालक की तलाश कर रही थी।
रामकरण राम का छोटा बेटा आर्यन बीते आठ अगस्त की दोपहर स्कूल से आया और खाना खाकर खेलने निकल गया। गांव में ही एक व्यक्ति के घर कथा हो रही थीत, जहां गांव के बच्चे प्रसाद के लिए इकट्ठा हुए थे, आर्यन भी बच्चों के साथ वहीं पर था। लेकिन कुछ देर बाद अचानक हो वहां से लापता हो गया। घर नहीं लौटने पर शाम पांच बजे से रात के 12 बजे तक परिजनों ने इधर उधर खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला।
अगले दिन शनिवार को पिता ने थाने पहुंचकर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आर्यन की तलाश में निकल गई। गांव के सभी तालाब कुंए हर जगह पुलिस टीम ने छानबीन किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सोमवार की सुबह गांव के कुछ लोग सिवान की तरफ गए तो देखा कि सबमर्सिबल की खुली बोरिंग में आर्यन की लाश पड़ी थी।
सूचना पर परिजन और पुलिस वहां पहुंची। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शव को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजवाया। गांव के लोगों ने बताया कि एक व्यक्ति ने कुछ दिन पहले अपने खेत में सबमर्सिबल की बोरिंग कराई थी, जो फेल हो गई थी। बिना गड्ढे में मिट्टी डाले उसे खुला छोड़ दिया गया था। आर्यन दो भाईयों में छोटा था।
इसे भी पढ़ें; Ballia News: होटल में शराब पीने से मना करने पर आग बबूला हुए दबंग, चाकू मारकर मैनेजर सहित तीन को किया घायल
खुले गड्ढे और नाली में गिरने से पहले भी हुए हैं हादसे
खुले नाले और गड्ढे पहले भी छोटे बच्चों के लिए जानलेवा साबित हुए हैं। बीते 18 मार्च की शाम दोहरीघाट नगर पंचायत के रामघाट पर अपने दोस्तो के साथ खेलने पहुंचे मंजीत (14) और समर साहनी 13 निर्माणाधीन पिलर के गड्ढे में गिरकर दब गए थे। हादसे में मंजीत की मौत हो गई थी, जबकि समर इलाज के बाद ठीक हो गया था।
29 दिसंबर 2024 को घोसी नगर पंचायत के बड़ागांव में घर के सामने गुजरे खुले नाले में गिरने से अभय राजभर (2.5) की मौत हो गई थी। पिता शिवकुमार ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए घोसी कोतवाली में ईओ और नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ तहरीर दी थी। 24 नवंबर 2021 में दोहरीघाट नगर पंचायत में स्टेशन रोड के पास सम्मिलित मुहल्ला में कन्हैया के इकलौता बेटे (1.5) की घर के बाहर खेलते समय खुले नाले में गिरकर मौत हो गई थी।
क्या बोली पुलिस
पिता की तहरीर पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर बालक की तलाश की जा रही थी। रविवार की सुबह बोरिंग के गड्ढे में शव मिलने की सूचना मिली। शव का पंचनामा बनाकर जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
- विजय प्रकाश मौर्य, थाना प्रभारी निरीक्षक, हलधरपुर