फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dead body of middle-aged found kept in an open room on the side of the road

सड़क के किनारे खुले कमरे में रखा मिला अधेड़ का शव

Fri, 16 Jul 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Dead body of middle-aged found kept in an open room on the side of the road
वलीदपुर (मऊ)। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के उम्मनपुर बॉर्डर पर शुक्रवार की सुबह लोगों ने सड़क के किनारे एक खुले अर्धनिर्मित कमरे में 45 वर्षीय एक व्यक्ति का शव देखा। लोगों ने पुलिस को फोन कर सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराई और पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस इसे सड़क हादसे में हुई मौत बता रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सुतरही गांव निवासी मनोज कुमार 48 वर्ष पुत्र श्रीपत उम्मनपुर बॉर्डर पर साइकिल से किसी काम के लिए आए हुए थे। उनकी मौत की मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वे घर नहीं लौटे, घर के लोग उनकी तलाश करके पूरी रात परेशान रहे। इधर सुबह जब लोग उम्मनपुर बार्डर की तरफ गए तो सड़क के किनारे बने एक अर्धनिर्मित कमरे में अधेड़ का शव देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान थे।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार पाठक ने परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। इस बाबत कोतवाल नीरज पाठक का कहना था कि साइकिल सवार मनोज को किसी वाहन ने टक्कर मार दिया था जिससे उनकी मौत हो गई। सड़क पर पड़े शव को किसी ने पास के खुले अर्धनिर्मित कमरे में रख दिया होगा। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चार पहिया वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed