{"_id":"61c9829bb718612b901b777a","slug":"dead-body-of-middle-aged-found-in-suspicious-circumstances-in-mau","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ: सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अधेड़ का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ: सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अधेड़ का शव
Mon, 27 Dec 2021 02:38 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 27 Dec 2021 02:38 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़ जिले के रहने वाला है मृतक
- फोटो : अमर उजाला
मऊ जिले के कटिहारी गांव में जूनियर हाईस्कूल के पास सोमवार सुबह 52 वर्षीय अधेड़ का शव बरामद हुआ। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किसी तरह के चोट का निशान नहीं मिला।
विज्ञापन
मृतक के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त आजमगढ़ के भरौली जगदीशपुर निवासी हरक चौहान (52) के तौर पर हुई। घटनास्थल से उसके गांव की दूरी महज 500 मीटर है। पुलिस ने घटना कू सूचना परिजनों को दी। एसओ घोसी नागेश उपाध्याय ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन