फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dead body of a woman found hanging in a suspicious situation

संदिग्ध परिस्थिति फंदे पर लटकता मिला महिला का शव

Wed, 28 Oct 2020 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a woman found hanging in a suspicious situation
मधुबन। थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव में बुधवार की दोपहर एक महिला का शव उसके कमरे में पंखे की हुक से लगाए गए फंदे पर मिला। घटना के समय महिला के परिजन बाहर गए हुए थे। जब वापस लौटे तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

मधुबन थाना क्षेत्र के आदमपुर निवासी देवेंद्र यादव चालक का काम करता है। बुधवार की सुबह ही वो काम के सिलसिले में बाहर निकल गया। वहीं उसके परिवार के दो सदस्य उसकी मां तथा बड़ा भाई भी खेत पर काम पर चले गए। घर में केवल देवेंद्र की पत्नी ममता (24) रह गई। दोपहर में जब देवेंद्र की मां और भाई घर पहुंचे तो ममता को आवाज दी। ममता के अपने कमरे से बाहर नहीं निकलने पर जब वो उसके कमरे में पहुंचे तो ममता का शव फंदे पर लटकता मिला। मृतका का विवाह चार वर्ष पूर्व हुआ था। संदिग्ध हालात में महिला के शव मिलने की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का स्प्ष्ट कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed