फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dead body found in the well of middle aged missing for two days

दो दिन से लापता अधेड़ की कुएं में मिली लाश

Fri, 05 Jun 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Dead body found in the well of middle aged missing for two days
कोपागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लिलारी भरौली गांव निवासी एक अधेड़ की लाश शुक्रवार को गांव से थोड़ी दूरी पर स्थित एक कुंए में पाई गई। वह दो दिन पहले बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला था। उसके घर वाले उसे खोजकर परेशान थे। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधेड़ की लाश मिलने से उसके घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

लीलारी भरौली निवासी दिनेश चौरासिया (45) पुत्र स्व. वृंदावन शादी विवाह में खाना बनाने का काम करता था। इससे उसके परिवार की आजीविका चलती थी। लेकिन इस साल कोरोना के चलते शादियां स्थगित हो गईं और उसके सारे आर्डर निरस्त हो गए। इधर लाकडाउन में दिनेश जैसे तैसे परिवार की गाड़ी खींच रहा था। बुधवार की शाम को वह घर से कोपागंज बाजार जाने की की बारत कहकर घर से निकला था। लेकिन देर रात तक वह नहीं लौटा तो उसके घर वाले परेशान हो उठे।
विज्ञापन

उसकी की तलाश उसकी पत्नी ने अपने बच्चों को लेकर रातभर इधर उधर भटकते रहे। बृहस्पतिवार को पूरे दिन घर वालों ने लापता दिनेश को तलाश किया। शुक्रवार की सुबह गांव के लोग कुछ दूरी पर स्थित एक कुंए की तरफ गए और कौतूहल वश अंदर झांका तो एक अधेड़ की लाश दिखाई दी। लोगों ने शोर मचाकर गांव वालों को इसकी सूचना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मृतक की पहचान दिनेश के रूप में की। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। उधर दिनेश के परिजन भी रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से लाश को बाहर निकलवाया। मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे। पुलिस ने पंचनामा तैयारकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता की मौत से उसके दोनों बेटे आशीष और आदित्य और तीन पुत्रियां प्रियंका, प्रतीक्षा और पूजा हैं। प्रियंका और प्रतीक्षा की शादी हो चुकी है। इस संबंध में सीओ अभिनव कनौजिया का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों का वास्तविक पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed