{"_id":"6998b4c2caf86da1240656e7","slug":"dca-a-beat-dca-b-by-115-runs-mau-news-c-295-1-svns1029-141220-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: डीसीए-ए ने डीसीए-बी को 115 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: डीसीए-ए ने डीसीए-बी को 115 रनों से हराया
विज्ञापन
नगर के इमिलिया स्थित मैदान पर गाजीपुर में होने वाले कर्मवीर स्वर्गीय सत्यदेव सिंह इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियन कप के प्रतिभाग करने के लिए जिले के खिलाड़ियों का ट्रायल मैच खेला गया। जिसमें 24 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
खिलाड़ियों की दो टीमें बनाई गई। जिसमें डीसीए-ए टीम ने डीसीए-बी टीम को 115 रनों से हराया। मैच में जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष डॉ संजय सिंह ने खिलाड़ियाें के खेल का अवलोकन किया। डीसीए-ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी किया।
जिसमें उन्होंने 35 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 299 रन बनाया। जिसमें डीसीए-ए टीम की तरफ से बल्लेबाज राघवेंद्र ने 56 रन, सुधीर ने 48 रन के बाद लगभग हर खिलाड़ी ने छोटा- छोटा योगदान दिया।
विज्ञापन
डीसीए-बी टीम के गेंदबाज जीशान और सुमित ने 2-2 विकेट लिया। वहीं विकास और दिलीप को 1-1 विकेट मिला । 300 रनों का पीछा करने उतरी डीसीए-बी की टीम डीसीए-ए टीम के गेंदबाज आदित्य कुमार यादव के घातक गेंदबाजी के आगे टिक नहीं सकी।
जिससे टीम का मिला जुला प्रदर्शन रहा। बल्लेबाज आयुष ने 28 रन ,अभिषेक ने 22 रन, दीपक ने 24 रन , आर्यन और जीशान 16-16 रन बनाया। पूरी टीम 32.5 ओवर में 184 रनों पर ऑल आउट हो गई।
डीसीए-ए टीम के गेंदबाज आदित्य यादव ने 5 विकेट,सुधीर ने 2 विकेट,सचिन, यश, करन और दिवाकर को 1-1 विकेट मिला । मैच के हीरो आदित्य यादव रहे। जिन्होंने 5 ओवर में 25 रन देकर 5 विकेट लिया। अंपायर के रूप में आदित्य चौहान, अमरीश साहनी रहे। स्कोरिंग ब्रजेश ने की।
मऊ जिले की टीम का हुआ चयन
खिलाड़ियों के चयन के लिए लखनऊ से राजेश भारद्वाज ने टीम के कोच सुंदरम दुबे के साथ मिलकर गाजीपुर में आयोजित कर्मवीर स्वर्गीय सत्यदेव सिंह इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियन कप के लिए 15 सदस्यीय खिलाड़ियों का चयन किया। जिसमें जीशान अहमद, राघवेंद्र सिंह, आर्यन राव, आयुष (विकेटकीपर), सर्वेश कुमार,यश रघुवंशी,सचिन यादव, आदित्य कुमार यादव, दिवाकर कुमार, करन सिंह, सुधीर यादव, सुमित कुमार, दीपक यादव, दिलीप कुमार, अभिषेक यादव शामिल हैं। यह टीम 23 फरवरी को अपना पहला मैच गाजीपुर की टीम से सहजानंद पीजी कॉलेज के ग्राउंड पर सुबह 9 बजे से खेलेगी। संवाद