फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Data of all departments will be protected as master data.

Mau News: सभी विभागों का डेटा मास्टर डेटा के रूप में होगा संरक्षित

Tue, 30 Apr 2024 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Data of all departments will be protected as master data.
मऊ। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अरशद जमाल ने पालिका स्थित अपने कार्यालय में नगर पालिका के समस्त विभागों की विशेष बैठक बुलाई। इसमें पालिकाध्यक्ष ने सभी विभागों की ई-टेंडरिंग से लेकर कार्य आदेश और कार्यों के निर्माण, निर्माण से संबंधित डेटा व फाइलों के रख-रखाव के संबंध में चर्चा की।
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने एक ऐसी व्यवस्था सृजित करने का आदेश दिया जिसमें सभी विभागों के अलग-अलग डेटा को मास्टर डेटा के रूप में एक जगह एकत्रित कर संरक्षित किया जा सके। इससे पालिका को आसानी होगी। क्रॉस चेकिंग में भी कोई दिक्कत नहीं आएगी। उन्होंने बताया कि ऐसा होने पर सभी विभागों को किसी भी तरह की जानकारी प्राप्त करने में आसानी होगी। पालिका के लेखाकार त्रिलोकनाथ मिश्र के सुझाव पर बजटशील की व्यवस्था करने पर भी चर्चा हुई। इस व्यवस्था के लागू होने से विभागवार बजट में स्वीकृत धनराशि और व्यय धनराशि का पूर्ण विवरण उपलब्ध रहेगा। अंत में तय हुआ कि मास्टर डेटा के रख-रखाव की एक व्यक्ति को जिम्मेदारी सौंपी जाए। साथ ही उसकी जवाबदेही भी तय की जाए। उन्होंने एक अतिरिक्त संयुक्त डेटा संरक्षण पटल बनाने का संकेत दिया। जरूरी हुआ तो पालिका हित में जल्द ही ऐसा किया जाएगा। बैठक में पालिका के लेखाकार सहित अन्य सभी विभागों के विभागाध्यक्ष और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed